फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता व डॉक्टर के बीच हुए विवाद ने पकड़ा तूल

Sat, 24 Jun 2023 05:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनंवा में सीओ अनुज कुमार सिंह को शिकायती पत्र देते अधिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


डॉक्टर के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सीओ को सौंपा शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में तैनात एक डाॅक्टर व अधिवक्ता के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को डाॅक्टर की तहरीर पर नौतनवां पुलिस ने अधिवक्ता पर मारपीट सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। अधिवक्ता की तरफ से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
इससे नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ अनुज कुमार सिंह को शिकायती साैंपा। अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला ने कहा कि वह विधि व्यवसाय करते हैं। 21 जून को पत्नी सीएचसी रतनपुर में इलाज कराने गई थी। वहां तैनात एक डॉक्टर ने इलाज के दौरान उनकी पत्नी से छेड़छाड़ की। पत्नी ने विरोध किया तो डॉक्टर ने जान से मरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना है कि पत्नी ने घर आकर पूरी बात बताई तो वह डॉक्टर से पूछताछ करने अस्पताल चले गए। डॉक्टर ने भगा दिया। उसके बाद घटना की सूचना नौतनवां थानाध्यक्ष को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें