फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन बंटवारे को लेकर पिता ने अपने दो बेटों पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Sat, 24 Jun 2023 05:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

जमीन के बंटवारे को लेकर महरागंज में चाकू से हमला हो गया। यह हमला और किसी ने नहीं बल्कि पिता ने अपने दो बेटों पर किया है। इस घटना में दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर तीनों में विवाद होता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा के टोला महमूदपुर में घर की जमीन बांटने के विवाद में पिता ने अपने दो बेटों पर चाकू से वार कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों बेटे बुद्धिराम व रामनाथ बंटवारे की बात कर रहे थे। इस बात लेकर अक्सर पिता बेचन व बेटे आमने-सामने हो जाया करते थे।
विज्ञापन


शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने चाकू से बुद्धिराम और रामनाथ पर हमला कर दिया। एक बेटे के पेट तो दूसरे का हाथ में घाव बन गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें