फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डिपो चलाएगा 60 नानस्टाप मेला स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज डिपो को क्षेत्रीय कार्यालय से मिले निर्देश
विज्ञापन

डिपो ने 5-5 रोडवेज प्रतिदिन समय सीमा के भीतर नानस्टाप चलाने की तैयारी की
महराजगंज। तीन जनवरी (पौष पूर्णिमा) से 14 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक प्रयाग में माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस सेवाओं को नानस्टाप चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के राज्य कार्यालय के बाद अब क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से भी प्रबंधक लव कुमार सिंह ने डिपो को स्नान पर्व पर नानस्टाप सेवाओं को चलाने पर जोर दिया है। ताकि स्नान के लिए जाने वाले प्रयाग जाकर उसी दिन लौट सकें। इस आदेश क्रम में महराजगंज डिपो ने 5-5 रोडवेज प्रतिदिन समय सीमा के भीतर नानस्टाप चलाने की रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 60 नानस्टाप बसें संचालित होंगी। एआरएम ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से मिले पत्र के बाद 5 नानस्टाप बसें प्रतिदिन संचालित करने की योजना तय की गई है। यह सेवा सुबह तीन बजे से प्रति घंटा अंतराल पर प्रयाग के झूंसी जाएगी। इसका स्टापेज डिपो के बाद सीधे प्रयाग का झूंसी बस स्टेशन होगा। वहां तीन घंटे के हाल्ट के बाद बसों की वापसी होगी। यह सुविधा इसलिए प्रभावी की जा रही कि जिन श्रद्धालुओं के पास कम समय है वह भी स्नान करने जाएं और समय से लौट सकें।
विज्ञापन

वर्जन
क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक के निर्देशानुसार कुल 60 नानस्टाप सेवा 12 से 26 जनवरी के बीच डिपो से चलाई जाएगी। रिपोर्ट भेजकर इसकी जानकारी दे दी गई है।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें