फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जांच सुविधा के लिए विभाग को मिलेगा एंटीजन किट

Sun, 18 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद पोल्ट्री और पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। अब संक्रमित पक्षियों के नमूने बरेली लैब नहीं भेजना पड़ेगा। इसके लिए फ्लूडिटेक्टेड एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस एंटीजन किट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विभाग त्वरित जांच कराकर जरूरी प्रबंधों को प्रभावी बना सकेगा।
विज्ञापन

एंटीजन किट के अलावा डिस्पोजल नाइट्राइल हैंड कवर (दस्ताना) डिस्पोजल टू स्ट्रिप फिल्टरिंग मास्क भी शामिल रहेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि उक्त व्यवस्था से पोल्ट्री व राज्य पशु पालन विभाग की मदद से दो दिन में उपलब्ध हो जाएगा। एंटीजन किट की मदद से जांच के लिए वेटेनरी फार्मासिस्ट और पशुधन प्रसार अधिकारियों को लगाया जाएगा।
रिपोर्ट के आधार पर जनपद में राहत और बचाव कार्य त्वरित प्रभावी किया जाएगा। इस समय सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को दिन में दो से तीन बार पोल्ट्री फार्म से पक्षियों के मल-मूत्र हटाने और दाना-पानी खिलाने वाले पात्र को साफ रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 248 पोल्ट्री फार्म सामान्य एवं 52 बड़े पोल्ट्री फार्म संचालित हैं जहां विभागीय निगरानी बढ़ा दी गई है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में तहसीलवार टास्क फोर्स गठित कर निरंतर भ्रमणशील रहने और पोल्ट्री फार्म की व्यवस्था और पक्षियों के कहीं भी आकस्मिक मृत्यु होने पर निगरानी के निर्देश प्रभावी किए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम तक फ्लूडिटेक्टेड किट टीम को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें