फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लावारिश हालत मे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के मीराबाई नगर वार्ड पोखरा टोला में बुधवार की शाम लावारिस हालत में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पोखरे के पास हैंड पाइप पर चार बजे से एक युवक गिरा पड़ा था। करीब दो घंटे तक हिलता-डुलता न देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सिसवा चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि शव के पास से सीरिंज, नमकीन का पैकेट और मोबाइल मिला है। इसके आधार पर मृतक की पहचान निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम गिरहिया निवासी धीरज चौधरी (22) के रूप में पहचान हुई।
मृतक के भाई सोनू चौधरी ने बताया कि धीरज पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ में लोहे के फैक्टरी में काम करता था, एक माह पूर्व मकान बनवाने के लिए गिरहिया अपने घर आया था। कुछ सामान लेने सिसवा गया था। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें