फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन मिला
विज्ञापन

पनियरा। लापता किशोर का शव रोहिन नदी में रानीपुर गांव के मनोहरचक टोले के पास बुधवार सुबह को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान कैम्पिरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कृष्ण जायसवाल (12), हिमांशु (13) व अभिषेक (14) रोहिन नदी के भौराबारी पुल के नीचे नहाने गए थे। इस दौरान तीनों किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। शोर सुनकर कुछ युवक मौके पहुंचे और नदी में कूदकर अभिषेक व हिमांशु को बचा लिया।
विज्ञापन

वहीं, कृष्ण जायसवाल गहरे पानी में डूबा गया। जिसको खोजने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह 9 बजे लापता किशोर कृष्ण जायसवाल रानीपुर गांव के पाण्डेयपुर व मनोहरचक के बीच रोहिन नदी में उतराता हुआ मिला है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लापता किशोर का शव रोहिन नदी में कैम्पिरगंज सीमावर्ती क्षेत्र में बरामद हुआ है। शव को कैम्पिरगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें