फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चकों ने उड़ाई सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चकों ने उड़ाई सोने की चेन
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लालपुर में उच्चकों ने एक महिला से धोखाधड़ी कर 55 हजार की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा लालपुर निवासी साधु सिंह का पुत्र सन्नी सिह बंगलूरू में नौकरी करते हैं।
बुधवार दोपहर दो उच्चके मोटरसाइकिल से इनके घर पहुंच कर साधु सिंह की पत्नी से यह कहते हुए सोने की चैन मांगी कि आपका पुत्र सन्नी हमारा मित्र है। चेन में लॉकेट लगवाने के लिए कहे हैं। आप हमे दे दीजिए हम चेन में लॉकेट लगवा कर एक घंटे में वापस कर देंगे। थोड़ी देर बाद जब साधु सिंह घर पहुंचे, तो खोजबीन करना शुरू किया, तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधु सिंह ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष कोल्हुई अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें