सोमवार को चौक क्षेत्र में प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बना रहा। चौक थाना क्षेत्र के खोस्त टोला मुरहिया निवासी एक युवती रिश्तेदारी में आए युवक को दिल दे बैठी। प्रेम का सिलसिल कई महीनों तक चलता रहा। दोनों ने घर छोड़ दूर जाने का फैसला ले लिया जो बीते शुक्रवार को दोनों घर से फरार हो गए। लड़की वालों ने लड़के वाले के ऊपर दबाव बनाया तो लड़के वाले दोनों को ढूढ़ने लगे। गोरखपुर क्षेत्र के उनवला स्टेशन पर पकड़ लिए गए। घर लाने के बाद दोनों परिवार जन आपस में समझौता कर दोनों की शादी चौक गोरखनाथ मंदिर में ग्राम प्रधान रामसेवक की मौजूदगी में सम्पन कराई गई।