फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को मृतक बना हड़प ली संपत्ति

Sat, 09 Jul 2016 12:30 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाई को मृतक बना हड़प ली संपत्ति
विज्ञापन
सिसवा बाजार। परसिया में सगे भाई ने अपने छोटे भाई को दस्तावेजों में मृतक घोषित कर उसकी सारी संपत्ति अपने नाम करा ली। बाहर रहकर कमाने वाले छोटे भाई को इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, परसिया निवासी जगदंबा चौहान पिछले कई वर्षों से बाहर रहकर काम करते हैं। घर पर उनके बड़े भाई अयोध्या चौहान किसानी करते हैं। बड़े भाई ने जगदंबा के न रहने का फायदा उठाकर दस्तावेजों में  जगदंबा को मृत घोषित कर सारी संपत्ति अपने नाम करा ली।

इस बात की जानकारी होने पर जगदंबा ने बड़े भाई से अपनी संपत्ति की मांग की तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद जगदंबा ने उपजिलाधिकारी निचलौल के कोर्ट में अपना वाद दाखिल किया। मामले में थानाध्यक्ष कोठीभार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला राजस्व का है और न्यायालय में विचाराधीन है। अगर न्यायालय को पुलिस की जरूरत होगी तो हम उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें