फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर रसोइया संघ ने दिया धरना

Mon, 28 Apr 2025 06:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के पदाधिकारियों ने मानदेय बढ़ाेतरी को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि सरकार रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की बात कह कर भूल गई।
विज्ञापन

अब तक मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हो सकी। स्कूल की सफाई समेत अन्य कार्य रसोइया करते हैं। समस्याओं के समाधान पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा की चुनाव के दौरान वादा करने के बाद किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया।
मंडल अध्यक्ष विजयलाल श्रीवास्तव ने बताया कि संख्या के आधार पर रसोइयों को स्कूल से निकालकर उनके साथ अन्याय किया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पुष्पा देवी, रिंकी, सिलावती देवी, कमलावती, रीता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें