13 जुलाई को आंदोलन की तैयारी तेज, लक्ष्मीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक
लक्ष्मीपुर। नौतनवा के लक्ष्मीपुर में 13 जुलाई को प्रस्तावित कांग्रेस के आंदोलन की तैयारियों को लेकर जिला सचिव छोटन प्रसाद गुप्ता के आवास पर रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता में असंतोष बढ़ रहा है। सदा मोहन उपाध्याय और विधानसभा प्रभारी डॉ. रामनारायण चौरसिया ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में महाराजगंज पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ल और जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी ने किया।
बैठक में लालू यादव, ओमप्रकाश मौर्य, रामविलास साहनी, हरिराम मौर्य, मोहम्मद वहाब सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर रामप्रसाद गुप्ता, कैलाश प्रजापति, गुड्डू यादव, चतुर्गुण यादव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।