फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस ने चढ़ावा चोरी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, एफआईआर दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर उठे विवाद पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि श्रीराम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर में दान, चढ़ावा और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित सामने आई खबरों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ियां अत्यंत गंभीर विषय हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि लोगों का विश्वास कायम रहे।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन स्तर पर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना था कि कानूनी कार्रवाई के बिना पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आना कठिन होगा।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक आस्थाओं से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

इस दौरान आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, अवनीश पाल, विनोद सिंह, कपिल देव शर्मा, अरविंद कुमार, अनोज कुमार सिंह, मुद्रिका प्रसाद, शिव शंकर वर्मा, पूर्णवासी प्रसाद, राम नारायण प्रसाद, सुशील धारिया, अब्दुल गनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें