फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गीली जमीन होने से खेत में नहीं चल पा रही कंबाइन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। खेत की मिट्टी गीली होने के कारण कंबाइन मशीन से धान फसल की कटाई नहीं हो पा रही है। ऐसी स्थिति में बहुत से किसानों को हाथ से कटाई और ट्रैक्टर थ्रेसर से मड़ाई करनी पड़ रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इसके चलते रबी फसल की बुआई पिछड़ती जा रही है। गजरही उत्तर और रेलवे के पश्चिमी सिवान, छितरापार, नरकटहा, चड़लहा, मुड़ेहरा, नईकोट आदि गांव के आंशिक सिवान में धान की फसलें खड़ी है। इंतजार करने के बावजूद बहुत से खेतों में कंबाइन मशीन से कटाई मुमकिन नहीं लग रही है। गजरही के मक्खन गुप्ता, विजय कुमार, संतलाल गुप्ता ने बताया कि मजदूरों से मजबूरी में कटाई और ट्रैक्टर थ्रेसर से मड़ाई करवानी पड़ी। अनाज और पराली सुरक्षित करने में कुल मिलाकर ज्यादा लागत लगी। खेतों की मिट्टी गीली होने के कारण बुआई के लिए सूखने का इंतजार करना पड़ेगा, ताकि रोटावेटर से खेतों की जुताई कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें