जोगिया में पौधा लगाते सीएम योगी।
घुघली। एक निजी कार्यक्रम में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जोगिया गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पीजी कॉलेज में बने श्री गुरु गोरक्षनाथ के मूर्ति का अनावरण, दर्शन-पूजन व पौधरोपण किया। करीब 40 मिनट तक सीएम निजी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दोपहर में हेलीकॉप्टर से सीएम योगी घुघली क्षेत्र स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ पीजी कॉलेज जोगिया में हेलीपैड पर उतरे। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां से सीधे कॉलेज परिसर में स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने पौधरोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एसपी सोमेंद्र मीणा, डीएफओ निरंजन सुर्वे, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।