फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पछुआ की रफ्तार के साथ बढ़ी ठंड, धूप में भी कंपकंपी

विज्ञापन
बस स्टेशन के पास धूप निकलने के दौरान आते जाते छात्र और अन्य।
विज्ञापन
तापमान स्थिर होने के बाद भी महसूस हुई सर्दी
विज्ञापन

महराजगंज। पछुआ हवा की रफ्तार ने तराई के जनपद महराजगंज में ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह अन्य दिनों की तरह ही साफ रहने से धूप चमकीली रही। इसके बावजूद 10 बजे के बाद चलने वाली पछुआ ने धूप को बेअसर रखा। इस वजह से लोगों को धूप में भी कंपकंपी का एहसास हुआ।
शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के बाद भी ठंड अधिक महसूस की गई। धूप तो लगभग शाम चार बजे तक रही, लेकिन 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ ने धूप बेजान बनाए रखा। बाहर निकलने वाले लोगों ने शाल, स्वेटर व जैकेट में भी सर्दी महसूस की। शाम चार बजे के बाद हवा की गति कम हुई तो बादलों की आवाजाही ने धूप को ढंकने का कार्य किया। इससे धुंध जैसी स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने वाला है, लेकिन सर्द पछुआ का प्रभाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्द पछुआ हवा की गति में वृद्धि दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी यह स्थिति बनी रहने वाली है। पछुआ के कारण तापमान पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि अभी घना कोहरा व शीतलहर की स्थिति नहीं बन रही है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें