महराजगंज। बढ़ती ठंड बच्चों के साथ बुजुर्गों पर ज्यादा भारी पड़ रही है। सर्दी, जुकाम व खांसी के साथ बुजुर्गों को यूरिन लीकेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। उम्र के साथ मांसपेशियों की कमजोरी के चलते यूरिन लीकेज के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में 457 रोगियों का उपचार हुआ। इनमें 36 रोगियों में यूरिन लीकेज की समस्या मिली। सर्वाधिक रोगी सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी के बाद यूरिन लीकेज समस्या के रहे। यह दिक्कत 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों में देखी जा रही है। डॉ. रंजन ने दवा के साथ ब्लैडर मांसपेशियों के व्यायाम की सलाह दी। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ मूत्राशय की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र के सावधान रहें।