फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शेरावाली के जयकारे से गूंज उठे मंदिर

Thu, 11 Oct 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मां शेरावाली के जयकारे से गूंज उठे मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज / फरेंदा / सिसवा बाजार। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही श्रद्धालु देवी आराधना के रंग में रंग गए नवरात्र के पहले दिन बुधवार को नगर के दुर्गा मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घरों में कलश स्थापना के साथ शक्ति की उपासना का नौ दिवसीय पर्व आरंभ हो गया। मां दुर्गा के जयकारे और देवी गीतों से पूरा माहौल देवीमय हो उठा। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना हुई। पूजन-अर्चन के बाद नारियल और प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मनोवांछित फल की कामना की। भीड़ को देखते हुए मंदिरों की समितियों से जुड़े लोग पुलिस के जवानों के साथ व्यवस्था में जुटे रहे। 
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मां लेहड़ा वाली मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने नवरात्र के पहले दिन मत्था टेक कर मन्नतें मांगीं। पहली तिथि पर सुबह ही मां के दर्शन के लिए भक्तों का रेला  उमड़ पड़ा। भक्त गोरखपुर, खलीलाबाद, सहजनवां, बांसगांव, मानीराम, जंगल कौड़िया, पीपीगंज के अलावा पड़ोसी देश नेपाल व पास के जनपद सिद्धार्थनगर सहित अन्य क्षेत्रों से मां के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। मां लेहड़ावाली मंदिर में बुधवार की सुबह से ही भक्त लंबी लाइन लगाकर खड़े हो गए। भक्तों को संभालने के लिए मंदिर कमेटी के साथ पुलिस प्रशासन को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। लेहड़ा मंदिर के अलावा फरेंदा के दुर्गा मंदिर में काफी भीड़ दिखी। सिसवा कस्बे में स्थित श्री आदि शक्ति हट्ठी माई, श्री दुर्गा मंदिर, श्री काली मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, श्री सायर देवी मंदिर, श्री आदि शक्ति भुअरी माता मंदिर, चिरैया कोट मंदिर, कोठीभार स्थित श्री काली मंदिर, सहित आसपास के क्षेत्र के मंदिरों में भी सुबह से ही देवी दर्शन के लिए भक्तों की सुबह से ही    लगी रही। लेहड़ा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया गया। लेहड़ा मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्यों व स्वयंसेवी संगठन भी लगे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें