फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बस में लगी आग, कुछ ही देर में हो गई खाक

विज्ञापन
कोल्हुई में धू-धू कर जलने लगी खड़ी बस मचा हड़कंप। 
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार के गोरखपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक प्राइवेट बस शुक्रवार की रात अचानक धू-धू कर जलने लगी। बताया गया कि बस देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कोल्हुई निवासी प्रमोद कुमार सिंह की बस रोज पेट्रोल पंप के पास खड़ी की जाती थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उसमें अचानक आग लग गई। पेट्रोल पंप और पास स्थित ढाबे के कर्मचारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल
चुकी थी। लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग, नौतनवा को दी गई थी लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने इसे अग्निशमन विभाग की घोर लापरवाही बताया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप पास में होने के कारण भारी नुकसान हो सकता था। बस मालिक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बस जलकर खाक हो गई है। कोल्हुई थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। वैसे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें