फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिली महिला की लाश

Mon, 25 Dec 2017 01:03 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
तालाब में मिली महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के पड़ियाताल स्थित ठूठीबारी नौतनवां मार्ग पर पेट्रोल पंप के पूरब स्थित पुल के पास तालाब में लाश दिखने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर वहां आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर पहुंची बरगदवां पुलिस शव को पानी से निकलवा कर शिनाख्त कराने में जुट गई। बाद में मृतका की पहचान मौके पर पहुंचे उसके बड़े पुत्र रामेश्वर ने नेपाल के नवलपरासी जिले के गेरमा गांव निवासी मलावती देवी (50) पत्नी छेदी के रूप में की।रामेश्वर ने बताया कि उसकी मां रविवार को भोर में घर से निकली थीं। काफी देर तक जब घर नहीं लौटीं तो उन्हें ढूंढना शुरू किया गया। इस बीच लाश की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो वहां मां तालाब में मां का शव मिला ।इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि परिजनों के आग्रह पर शव पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें