क्षेत्र के मथुरानगर फुलवरिया गांव के बाहर सड़क के किनारे युवक का रक्त रंजित शव सोमवार की रात करीब एक बजे बरामद हुई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी 28 सोमवार की शाम गांव के चार लोगों के शराब पीने के लिए बुला कर ले गए । इस दौरान वह लोग फुलवरिया हाइवे के पास शराब जमकर सेवन किए। काफी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरविंद घायलावस्था में हाइवे पर ओवरब्रिज के पास पड़ा है।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए । जहां चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अरविंद को मृत घोषित कर दिए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवकों ने बेल्ट व पंच आदि से मारकर उसकी हत्या कर दिए है।
पिता इंद्रसेन ने बताया कि आरोपित युवकों से पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर बेटे की हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस ने दो आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई कर जांच की जा रही है।