शनिवार को नेहा की लाश का पोस्टमार्टम कराया गया था। देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के सवालों में परिवार उलझ गया। जिस हंसिया से नेहा की गर्दन कटी थी, उसे भी परिजनों ने छिपा दिया था।
इन सब बातों से पुलिस का शक बढ़ता गया। रविवार सुबह पिपराइच पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर पिता कमलेश भारती को गिरफ्तार किया। पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मोबाइल से किसी लड़के से बात कर रही थी। उसे कई दिनों से मना कर रहा था।
शुक्रवार को भी उसे डांटते हुए एक थप्पड़ मारा। तब उसने भी मेरे ऊपर हाथ चला दिया। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया, घर में रखे हंसिया से नेहा पर कई वार किए। वह घायल हो गई तो मैं भाग गया। मेरी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दी।
युवती की मौत के मामले में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसी ने वारदात को अंजाम दिया था। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है:
ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ