फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक की हत्या: चार लोगों के साथ शाम को गया युवक, रात में मिला रक्त-रंजित शव; पीट-पीटकर की हत्या

Tue, 17 Mar 2026 12:12 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज

सार

फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी 28 सोमवार की शाम गांव के चार लोगों के शराब पीने के लिए बुला कर ले गए ।  इस दौरान वह लोग फुलवरिया हाइवे के पास शराब जमकर सेवन किए। काफी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरविंद घायलावस्था में हाइवे पर ओवरब्रिज के पास पड़ा है।
विज्ञापन
रोते -बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के मथुरानगर फुलवरिया गांव के बाहर सड़क के किनारे युवक का रक्त रंजित शव सोमवार की रात करीब एक बजे बरामद हुई। शव  मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी 28 सोमवार की शाम गांव के चार लोगों के शराब पीने के लिए बुला कर ले गए ।  इस दौरान वह लोग फुलवरिया हाइवे के पास शराब जमकर सेवन किए। काफी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि अरविंद घायलावस्था में हाइवे पर ओवरब्रिज के पास पड़ा है।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए । जहां चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अरविंद को मृत घोषित कर दिए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवकों ने बेल्ट व पंच आदि से मारकर उसकी हत्या कर दिए है।
विज्ञापन

पिता इंद्रसेन ने बताया कि आरोपित युवकों से पुरानी रंजिश है। जिसको लेकर बेटे की हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस ने दो आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें