फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन दिन बाद मधुबनी नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के पास बहने वाली झुलनीपुर नहर में कूदे युवक का शव तीन दिन बाद शनिवार को मधुबनी नहर में मदनपुरा गांव के पास मिला। शव मिलते ही मृत युवक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार निचलौल का महाशय वार्ड निवासी राजन (26) नशे का आदी था। बीते बुधवार को राजन ने नशे की हालत में चमनगंज पुल के पास झुलनीपुर नहर की पटरी के किनारे आधार कार्ड और चप्पल रख नहर में छलांग लगा दी। तभी से एनडीआरफ की टीम युवक की तलाश की तलाश कर रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि मदनपुरा गांव के पास मधुबनी नहर में एक युवक का शव मिला है। मौके पर शव की पहचान नहर में कूदे राजन के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें