फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका- जानें क्यों

Mon, 24 Jun 2024 04:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज

सार

मृतक युवक अभिषेक की मां आरती का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। उसने आरोप लगाया है कि मेरे जवान बेटे की हत्या करके उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। क्योंकि, उसके शरीर पर कई जगह जगह चोट निशान दिखाई दिया है, इससे प्रतीत हो रहा है। उसकी हत्या करके आत्महत्या की रुप देने के लिए उसके शव पेड़ पर लटका दिया गया होगा।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सुबह में पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी टोला के पास लिपटस के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पनियरा पुलिस जांच में पड़ताल में जुट गई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल महराजगंज भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच कराएं जाने के साथ और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा टोला चौरी निवासी अभिषेक(19)अभी हाल ही में एक हप्ता पूर्व मुंबई से कमाकर घर आया था। बताया जा रहा है कि सुबह में गांव एक महिला चौरी मंदिर के आगे पूरब दिशा की तरफ टहलने के लिए गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी नजर लिपटस के पेड़ पर लटके शव पड़ गई। महिला की चिख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की हैं और शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

उधर मृतक युवक अभिषेक की मां आरती का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। उसने आरोप लगाया है कि मेरे जवान बेटे की हत्या करके उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया है। क्योंकि, उसके शरीर पर कई जगह जगह चोट निशान दिखाई दिया है, इससे प्रतीत हो रहा है।

उसकी हत्या करके आत्महत्या की रुप देने के लिए उसके शव पेड़ पर लटका दिया गया होगा। पुलिस अधीक्षक से मांग कि इस घटना की पुलिस निष्पक्ष जांच पड़ताल कराएं और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाय।

पुलिस के मृतक युवक के बड़ी बहन सरिता की विवाह गोरखपुर जिले के कुसमी में हो चुकी है। जबकि मृतक अभिषेक और अनुज की शादी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की विवाह दिसंबर महीने में तय हुई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी युवक की मौत किन कारणों से हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें