फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झाड़ी में मिला मृत तेंदुए का शव, महिलाएं देख सहम गई- शोर मचाने पर खुला मामला

Mon, 24 Jun 2024 02:00 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मृत तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल में टेढ़ी घाट वन चौकी के दक्षिण लगभग 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में लगभग 15 वर्षीय एक नर तेंदुआ मृत मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेंजर तेंदुआ के शव को लक्ष्मीपुर रेंज कार्यालय लाए, जहां से गोरखपुर ले जाया गया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के पास बसे गांव दशरथपुर में सुबह लगभग 4:30 बजे गांव की महिलाएं बाहर निकली। गांव से सटे पुरानी रोहिन नदी जो सूखी है, इसमें तेंदुआ देखकर महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया उसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद भी तेंदुआ भाग नहीं रहा था वह गिर जा रहा था। बताया गया कि तेंदुआ घायल था घाव में कीड़े पड़ गए थे। भीड़ देख तेंदुआ जंगल में चला गया और वन चौकी से लगभग 200 मीटर की दूरी पर झाड़ी में बैठ गया। ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो तेंदुआ गुर्राया तो लोग भागने लगे तेंदुआ घायल होने से काफी पीड़ित था, इसके वजह से वह तेजी से चल नहीं पा रहा था।

जानकारी मिलने पर वन रक्षक मनीष कुमार राणा, वनदरोगा अश्वनी पांडेय, वन रक्षक ब्रह्म दत्त विश्वकर्मा, वाचर बृजेश, मनोज कुमार भी पहुंच गए उसके बाद तेंदुआ लेट गया और वह अचेत हो गया। हालांकि बताया गया कि तेंदुआ की मौत मौके पर ही हो गई थी।

जानकारी मिलने पर लक्ष्मीपुर रेंजर पियूष गुप्ता साथ पहुंच गए और तेंदुआ को अचेत अवस्था में लक्ष्मीपुर रेंज कार्यालय पर ले जाया गया। रेंजर पियूष गुप्ता ने बताया कि तेंदुआ अचेतावस्था में है, गोरखपुर चिड़िया घर ले जाया गया, जहां जांच के बाद ही उसकी मौत स्पष्ट हो पाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें