फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिल्ली से बरवाराजा बरईपट्टी गांव पहुंचा युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवाराजा बरई पट्टी के एक युवक की दिल्ली में तीन दिन पूर्व तीसरी मंजिल से गिरकर मृत्यु हो गई थी। शनिवार को उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। स्वजनों ने रोहिन नदी के चानकी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बरवाराजा बरईपट्टी गांव निवासी संग्राम वर्मा पुत्र जुगुल वर्मा करीब तीन माह पहले दिल्ली गया था। वह अपने मामा शिवपुजन के साथ वहां टाइल्स लगाने का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात काम से लौटने के बाद हाथ धोते समय पैर फिसलने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा शव लेकर जैसे ही गांव पहुंचे पूरे गांव में शोक छा गया। कुछ ही पल में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें