निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर में सोमवार को लोगों ने एक युवक का शव उतराते हुए देखा। उसके कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को नहर से निकालने के जुट गई। इसी बीच नेपाली प्रहरी भी मौके पर आ पहुंची। नहर में उतरा रहे शव की पहचान पवन कुमार गुप्ता उर्फ छोटू निवासी प्रतापपुर 6 सूर्यपुरा थाना बेलाटारी जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई।
युवक के शव को नेपाल ले जाने के लिए नेपाली प्रहरी काफी प्रयास किए, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के चलते नेपाली प्रहरी शव को नेपाल राष्ट्र के जाने में असफल साबित हुए। वही पुलिस नेपाली युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिला के थाना बेलाटारी अंतर्गत गांव प्रतापपुर 6 सूर्यपुरा निवासी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि बीते 28 जून करीब साढ़े पांच बजे लड़का पवन कुमार गुप्ता उर्फ छोटू (18) भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे भारतीय क्षेत्र में बाजार करने के लिए जा रहा था। अभी लड़का पवन कुमार गुप्ता गंडक नदी के बैदौली पुल के करीब पहुंचा था।
इसी बीच वह अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसकी वह लोग तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच सूचना मिली कि झुलनीपुर नहर में सेमरहना के सामने एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंचा पहचान की गई तो पता चला कि शव लड़के पवन कुमार गुप्ता की है।
युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में नेपाली युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।