फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ही चिता पर जले मां-बेटे के शव...नम हुईं सबकी आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामदेव ने कंपकपाते हाथों से पुत्र व पत्नी की चिता को दी मुखाग्नि
विज्ञापन



अखिलेश के विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, सहपाठियों ने काला बैज लगा अश्रुपूरित आंखों से दी अंतिम विदाई

सिसवा बाजार। कस्बे के चौधरी चरण सिंह नगर वार्ड में शुक्रवार को करंट से मां बेटे की मौत की हृदय विदारक घटना से मातम का माहौल है। शनिवार को पिता ने कंपकंपाते हाथों से एक ही चिता पर रखे पुत्र और पत्नी के शवों को मुखाग्नि दी। यह देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
सिसवा नगर पालिका के चौधरी चरण सिंह नगर वार्ड निवासी रामदेव सिंह की पत्नी रंभा देवी और बेटे अखिलेश सिंह की करंट से मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। देर रात शव मिलने के बाद खेखड़ा नाले के किनारे हजमिनिया घाट पर शनिवार को मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कस्बे के लोगों के साथ अखिलेश के स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका व सहपाठियों ने अपनी शर्ट पर काली पट्टी लगाकर अपने होनहार साथी को विदाई दी। इसे देख सबकी आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन

अखिलेश के भाई अर्जुन, दीपक और बहनें, भाई की मौत की खबर सुनकर घर लौट आए हैं। उन्हें भाई की मौत का विश्वास नहीं हो पा रहा है। वे बार-बार अखिलेश की किताबों और कपड़ों को छू कर उसे महसूस करने की कोशिश कर रहे हैं। भाई के साथ मां की मौत का गम उनकी आंखों में झलक रहा है।

गहरे सदमे में हैं रामदेव



शनिवार को क्षेत्र के खेखड़ा नाले के किनारे हजमीनिया घाट पर करंट लगने से मरे मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। अखिलेश और रम्भादेवी के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों ने एक ही चिता सजाकर दोनों शवों को उस पर रखा। इसके बाद रामदेव सिंह ने पुत्र और पत्नी को मुखाग्नि दी, जिसे देख कर लोगों की आंखें नम हो गईं। रामदेव सिंह एक ही साथ बेटे और पत्नी की मौत से गहरे सदमे में हैं। वहीं अखिलेश के भाई बहन भी मां और भाई के बिछड़ने से सदमे में हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद मृतकों के परिजन को मिलेगा मुआवजा



सिसवा बाजार। स्थानीय विद्युत उपखंड के अवर अभियंता सुजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि करंट से मां-बेटे की मौत के मामले में विभाग द्वारा फार्म 44 भरा गया है। विभागीय जांच के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि घरों में सुरक्षा का उचित इंतजाम करना चाहिए। वायरिंग को अर्थिंग के तार से जरूर जोड़े। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें