फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, संस्कार आधारित संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। भाजपा ने सोमवार को परतावल स्थित एक मैरिज हॉल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम स्मरण पखवाड़ा के तहत हुआ। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं संगठन निर्माण में योगदान को याद किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और संस्कार पर आधारित संगठन है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी व्यवस्था के विरोध में राष्ट्र की एकता के लिए दिया गया उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि महराजगंज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का गृह जनपद है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
इस मौकेे पर संजय पांडेय, समीर त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, अरुण शुक्ला, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, सतीश मद्धेशिया, आनंद शंकर वर्मा, वेदप्रकाश शुक्ल, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें