फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती मनाई गई

Mon, 17 Apr 2017 11:52 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जयंती मनाई गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शांती बाल विद्या मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनेवा-धनेई में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। बच्चों को उनके जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

   इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक अंकुर कुमार गुप्त ने कहा कि चन्द्रशेखर का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिम पट्टी गांव में एक कृषक परिवार में हुआ था। इनका प्रधान मंत्रित्व कार्य काल 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक रहा। उन्होंने गरीबों, शोषितों, पीड़ितों के उत्थान के लिए कार्य करते हुए भारतीय राजनीति में एक मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता के आयोजन हुआ जिसमें सुधांशु चौधरी को प्रथम, सपना मौर्य द्वितीय व अविनाश पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें मेडल देकर संमानित किया गया। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक अंगद पांडेय, प्रेमचंद मौर्य, सुनील पटेल, शैलेश पटेल के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे। 

 अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जोसेफ सकूल कैम्पस में हुआ इसमें तमाम बच्चों ने हिस्सा लिया। आग से बचाव व जागरूकता विषय पर बच्चों ने निबंध लिखा। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कॉपी, पेंसिल आदि पुरस्कार के रूप में दिया गया। एफएसओ ओमप्रकाश ने बताया कि अग्निसुरक्षा सप्ताह के तहत यह निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने निबंध के माध्यम से आग से बचाव के प्रति अपने समझ को बेहतर ढंग से दर्शाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें