फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनबढ़ों ने दो सगी बहनों की पिटाई कर कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चरेरे भाई को बचाने पहुंची थीं दोनों, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई को बचाने पहुंचीं दो सगी बहनों की मनबढ़ों ने बेरहमी से पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की रात करीब साढ़े सात बजे चचेरे भाई और कुछ मनबढ़ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। फिर मनबढ़ भाई के साथ मारपीट करने लगे। भाई की बचाने की आवाज सुनकर बहन के साथ मौके पर पहुंची। अभी वह मनबढ़ युवकों के चंगुल से भाई को छुड़ाने का प्रयास करती। तभी मनबढ़ युवक आक्रोशित होकर भाई को छोड़ उन दोनों बहनों पर टूट पड़े। मनबढ़ युवकों ने दोनों बहनों की पहले बेरहमी से पिटाई की, फिर कपड़ा फाड़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से वह काफी डरी और सहमी हुई हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि श्यामसुंदर, विष्णु और बबलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें