फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक का शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल

विज्ञापन
विशाल श्रीवास्तव   मृत युवक के घर लोगों की जुटी भीड़
विज्ञापन
दोस्तों के साथ ताजिया का मेला देखने निकला था युवक
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। निचलौल शहर के मियां मुहल्ला निवासी एक युवक कुछ दोस्तों के साथ शनिवार को ताजिया का मेला देखने के लिए निकला था। जिसका शव रविवार की देर शाम को हिंदी मुहल्ले से होकर गुजरने वाली पतली नहर से बरामद हुआ। सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर घर लाया गया। जहां परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों के चीत्कार से पूरे शहर का माहौल गमगीन हो गया।

निचलौल शहर के मियां वार्ड निवासी विशाल श्रीवास्तव (22) शनिवार को शहर के ही रहने वाले कुछ दोस्तों के साथ चिऊटहा मार्ग स्थित दामोदरी पोखरा स्थित कर्बला पर ताजिया मेला देखने निकला था। जो देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। विशाल के परिजन रविवार पूरे दिन युवक विशाल की तलाश करते रहे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे युवक विशाल का शव हिंदी मुहल्ले से होकर गुजरने वाली पतली नहर से बरामद हुआ। विशाल का शव मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृत युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार को जब पोस्टमार्टम के बाद जिला मुख्यालय से मृत युवक विशाल का शव शहर स्थित मुहल्ले में पहुंचा तो देखने के लिए सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन शव से लिपटकर दहाड़ें मारकर रोने लगे। छोटी बहन सलोनी और भाई बिक्की के अलावा पैर से पीड़ित पिता जगरनाथ और मां आशा
विज्ञापन

का क्रंदन देख हर किसी की आंखें नम हो रही थी। लोग चाह कर भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। मृत युवक की मां और छोटी बहन रोती-बिलखती हर किसी से यही कह रही थी। कि अब हम किसके सहारे जीएंगे। अब कौन परिवार का सहारा बनेगा। यह कहकर वह बेहोश हो जा रही थी। वही शहर के समाजसेवी और वरिष्ठ लोग असामयिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाते रहे।

निचलौल थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने कहा कि मृत युवक विशाल के पिता जगरनाथ की तहरीर पर रविवार को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी कोई नामजद तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल तीन युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन






पानी में डूबने से विशाल की हुई है मौत



निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने कहा की मृत युवक विशाल श्रीवास्तव के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विशाल की मौत पानी में डूबने से हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मुहल्ले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस टीम की तैनाती थी। पुलिस टीम की मौजूदगी में मृत युवक के शव का चमनगंज नहर पुल से आगे झुलनीपुर नहर के पश्चिमी तट पर दाह संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें