महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हरपुर तिवारी में जमीन के विवाद में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए महिला के बेटों को भी जमकर मारापीटा। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हरपुर तिवारी निवासी सविता देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि जमीन के विवाद में गांव के ही अंकित यादव, आकाश साहनी, मनोज साहनी, विकास आदि मेरे घर में घुस गए और अपशब्द बोलते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए बेटे अरविंद व अमित को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी अंकित यादव, आकाश, मनोज, एवं विकास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद