फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काम नहीं आया इंतजाम, बारिश रुकने से हटा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लगातार बारिश का क्रम रुकने के बाद नगर पालिका परिषद के वार्डों में उत्पन्न जलभराव के हालात से निजात मिली। कोतवाली परिसर, सदर ब्लॉक, जिला अस्पताल परिसर और सिविल लाइंस वार्ड में जलभराव की स्थिति उत्पन्न रही, जिससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारी थी। नगर पालिका ने पंपिंग सेट और सफाईकर्मी लगाकर पानी निकालने के इंतजाम जरूर कर रखे थे, लेकिन जितना पानी पंपिंग सेट से बाहर जा रहा था उतना बारिश से पुन: भर रहा था। ऐसे में रविवार बारिश का क्रम रुकने के बाद ही जमा पानी से लोगों को निजात मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार सुबह 8:30 बजे 24 घंटे में मध्यम बारिश जनपद में रिकॉर्ड की गई। रविवार को जनपद वासियों को लगातार हो रही बारिश से निजात मिली। पूरे दिन बारिश तो नहीं हुई, लेकिन घने बादलों ने न सिर्फ दृश्यता का ग्राफ कम रखा, बल्कि तापमान में भी बहुत अधिक परिवर्तन नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम 25 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। बारिश का क्रम सुबह बंद होने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने तेज करते हुए सदर सीएचसी मार्ग, जिला अस्पताल, ब्लॉक और कोतवाली परिसर से जमा पानी हटाने में सफलता प्राप्त की।
वहीं सिविल लाइंस के विभिन्न हिस्सों में जमा पानी निकालने का प्रयास प्रभावी रहा। नगर पालिका के ईओ आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के जिन वार्डों में बारिश का पानी भरा था, अधिकतर स्थानों से पानी हटाया जा चुका है। शेष स्थानों से पानी निकालने की व्यवस्था प्रभावी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का क्रम रुकने से किसान खेतों में लगा पानी हटाने में जुटे देखे गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अभी छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।
-
धान व केला फसल को नुकसान
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में अगेती धान की फसल और केले की फसल को नुकसान हुआ है। फसल को हुई क्षति का आकलन करने के लिए टीम गठित की गई है। फसल बीमा से क्षतिपूर्ति कराई जाएगी।
-
बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब कमजोर पड़ने व पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मानसून पश्चिमी यूपी की तरफ खिसका है। आगामी दिनों में पूर्वी यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें