फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने देखी रैन बसेरा की भूमि

Thu, 01 Feb 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
विधायक ने देखी रैन बसेरा की भूमि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंगज। जिला अस्पताल परिसर में रैन बसेरा के प्रस्तावित स्थल की बुधवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद डूडा के परियोजना अधिकारी (पीओ) सत्येंद्र त्रिपाठी से बात रैन बसेरा के मसले पर बात भी की।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में बीते दिनों हुई बैठक में विधायक ने रैन बसेरा बनाने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद अस्पताल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर रैन बसेरा बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद विधायक बुधवार को रैन बसेरा के लिए प्रस्तावित स्थल की जांच के लिए पहुंचे। उधर, डीएम के निर्देश पर पीओ डूडा भी विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि रैन बसेरा बन जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को खुले में रहना पड़ता है। रैन बसेरा बन जाने से तीमारदारों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, पूर्व सभासद प्रदीप गौड़, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ल, भारतेंदु मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें