फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 9 व 10 फरवरी को होगा सोशल ऑडिट टीम के आवेदनों का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 में संपादित की जाने वाली सोशल ऑडिट प्रक्रिया के लिए ऑडिट टीमों के पैनल गठन किया जाना है। इसके लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण आगामी 9 एवं 10 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया ने बताया कि 9 फरवरी को सदर एवं मिठौरा विकास खंड के आवेदकों का परीक्षण सुबह 11 बजे से किया जाएगा। निचलौल के अभ्यर्थियों को दोपहर 12 बजे, सिसवा के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे, घुघुली के अभ्यर्थियों को दोपहर 2 बजे व परतावल विकास खंड के आवेदकों को दोपहर 3 बजे जिला विकास कार्यालय में उपस्थित होना होगा। इसी दिन शेष निर्धारित विकास खंडों के अभ्यर्थियों का परीक्षण अपराह्न 4 बजे किया जाना तय है। इसी क्रम में 10 फरवरी को पनियरा विकास खंड के आवेदकों का परीक्षण सुबह 11 बजे से होगा। फरेंदा विकास खंड के लिए दोपहर 12 बजे, धानी विकास खंड के लिए दोपहर 1 बजे, बृजमनगंज विकास खंड के लिए दोपहर 2 बजे व लक्ष्मीपुर विकास खंड के अभ्यर्थियों के लिए दोपहर 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं नौतनवा सहित अन्य निर्धारित विकास खंडों के अभ्यर्थियों का परीक्षण अपराह्न 4 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें