फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में फर्जी वोटर होने का आरोप,जांच की मांग

Thu, 02 Nov 2017 12:16 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सूची में फर्जी वोटर होने का आरोप,जांच की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत घुघली के लोगों ने बुधवार को सूची में फर्जी वोटर शामिल होने की शिकायत को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप था कि मतदाता सूची में नगर से सटे आसपास के गांवों के लोगों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं। लोगों ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की। फर्जी मतदाताओं के बारे में बातचीत के दौरान लोगों की एडीएम से नोकझोंक भी हुई। लोगों की शिकायत सुनने के बाद एडीएम कार्रवाई का आश्वासन देकर मौके से चले गए।
विज्ञापन
नगर पंचायत घुघली के सुरेश रुंगटा का आरोप था कि मतदाता सूची तैयार करने में नियमों की अवलेहना की गई है। मतदाता सूची में आसपास गांव के ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। करीब 500 फर्जी मतदाताओं के नाम लिस्ट में शामिल किए गए हैं। उन्होंने जान बूझकर इस तरह की गड़बड़ी किए जाने की आशंका जताकर जांच की मांग की। संतोष जायसवाल का आरोप था कि नगर में निवास करने वाले तमाम लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। फर्जी मतदाताओं के भरोसे चुनाव जीतने की तैयारी की जा रही है। कुछ लोगों अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वोटर लिस्ट में मनमाने ढंग से कई अन्य लोगों के नाम शामिल करा लिए हैैं। उन्होंने शिकायत की जांच कर फर्जी वोटरों के नाम सूची से हटाने की मांग की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने कहा कि नगर पंचायत घुघली की जनसंख्या 2011 में 11271 थी। प्रथम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 जुलाई 17 को हुआ था, जिसमें 7584 मतदाता थे।
विज्ञापन
इसके बाद नगर पंचायत घुघली के मतदाताओं की संख्या 7981 हो गई। इसके बाद मतदाताओं की संख्या 8063 हुई और अब अंतिम प्रकाशन में 8076 हो गई है। उन्होंने बताया कि घुघली से सटे तमाम गांवों के लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल हैं। इस मौके पर ओम प्रकाश, अशोक कुमार, मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें