फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गरीब परिवार को बीमा के दायरे में पहुंचाना लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महंगे प्रीमियम पर बीमा लेने में असमर्थ वर्ग के लिए डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक दुर्घटना बीमा योजना शुरू की है। इसमें बहुत ही कम प्रीमियम पर उच्च राशि का बीमा कवर प्रदान होगा। उक्त बातें पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। रविवार को वह प्रधान डाकघर महराजगंज में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। दुर्घटना बीमा को ग्रामीण क्षेत्र तक प्रभावी करते हुए अंतिम व्यक्ति तक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर डाक परिमंडल ने 13 जनपदों में डाक विभाग दुर्घटना बीमा की सुविधा शुरू की है। इसी के तहत प्रधान डाकघर में कार्यशाला आयोजित कर सभी डाक कर्मियों को योजना की बारीकी बताकर जन- जन में लोकप्रिय बनाने का आह्वान किया गया। प्रवर पोस्टमास्टर बीके पांडेय ने कहा कि डाकघर सर्वाधिक शाखाओं के जरिये ग्रामीण क्षेत्र तक अपनी सेवा दे रहा है। ऐसे में हम दुर्घटना बीमा योजना ग्रामीणों तक सुविधाजनक तरीके से पहुंचा सकते हैं। हमें यह कार्य यह सोचकर नहीं करना कि यह विभाग का कार्य है, बल्कि यह समझकर करना होगा कि इससे ग्रामीणों को जोड़कर एक नेक कार्य कर रहे हैं। इससे किसी तरह की दुर्घटना होने पर गरीब परिवार के लोगों को बीमा की रकम से संभलने में आसानी होगी। प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर योगेश शर्मा ने कहा कि 345 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। । प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण होगा। दुर्घटना से मृत्यु या स्थाई,आंशिक आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। दुर्घटना में अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार के लिए एक लाख रुपये तक का खर्च दो बच्चों की पढ़ाई के लिए पचास हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी। कार्यशाला में महराजगंज जनपद के सभी उप डाक घरों के पोस्टमास्टर व कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें