ठूठीबारी। खैराटी मस्जिद निर्माण कार्य को तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरहवां जंगल टोला खैराटी निवासी रहमत अपनी लगभग सवा तीन डिस्मिल भूमि रजा मस्जिद अकिदा एवं सामुदायिक कल्याण ट्रस्ट खैरहवां जंगल टोला खैराटी के नाम पर दान दिए हैं। जैसे ही नये मस्जिद का निर्माण कार्य कराए जाने की जानकारी हियुवा पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय को हुई तो उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जिस पर नौतनवां एसडीएम नवीन कुमार, सीओ अंकुर गाैतम, बरगदवां थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ खैराटी गांव में हो रहे मस्जिद निर्माण कार्य को रोक दिया। नौतनवां एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंच निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है। जांच कराई जा रही है। संवाद