सिंदुरिया। सिंदुरिया थाने की साइबर सेल की टीम ने एक व्यक्ति से साइबर ठगी का चार हजार छह सौ बावन रुपये शुक्रवार को पीड़ित के खाते में वापस करवाया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार धीरज पाण्डेय निवासी पकडियार बुजुर्ग से आनलाईन फ्लिपकार्ट शापिग ऐप के माध्यम से रिफंड कराने के नाम पर ठगी की गई, जिसमें पीडित के खाते से 4,652 रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में सिंदुरिया थाने की साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते पैसा वापस करा दिया। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई इस तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल 112/1930 पर सूचना दें। संवाद