फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुर्की करने पहुंची पुलिस, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 29 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिसवनिया में आरोपी के घर कुर्की करती कोतवाली पुलिस।
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट के मोबाइल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सिसवनिया में न्यायालय के आदेश पर एक आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। कुर्की की सूचना मिलने के बाद फरार चल रहे आरोपी अभय प्रताप ने कोतवाली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई रोक दी।
बताया जाता है कि मोबाइल फोन पर एक मजिस्ट्रेट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अभय प्रताप के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया था। वह काफी दिनों से आरोपी फरार चल रहा था। बागापार पुलिस चौकी प्रभारी मनीष तिवारी रविवार शाम चार बजे पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव पहुंचे। न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी अभय प्रताप के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की। पुलिस जब उसके घर की कुर्की जब्ती कर ही रही थी, इसी दौरान आरोपी ने कोतवाली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महराजगंज के आदेश पर 19 मई को अभय प्रताप के घर नोटिस चस्पा कर डुग्गी मुनादी कराई गई थी कि कोर्ट में पेश हो जाए, लेकिन वह सक्षम न्यायालय में नहीं पहुंचा। न्यायालय ने उसके खिलाफ कुर्की का आदेश दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें