फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाहिद अली के नेतृत्व में सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को सौंपकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जाहिद अली ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। वहीं लो वोल्टेज के कारण घरों और दुकानों में लगे बिजली उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की ओर से कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल्द सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में ईश्वर चंद्र पटेल, दशरथ प्रजापति, रामनिवास गौड़, बृजलाल, अमरनाथ गौड़, शाह फैसल, इदरीश अली, नसरुद्दीन, रामानंद, अजय, शिवकुमार, अनिरुद्ध, नरेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें