महराजगंज। दीवानी न्यायालय मेंअपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत में चल रहे मुकदमे पहली बार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गवाही हुई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी अमेरिकी नागरिक है। उसके खिलाफ थाना सोनौली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा पत्रावली साक्ष्य के लिए नियत थी। साक्षी मधुकूल चंदानी व सचिन गंगवार मुंबई निवासी हैं। इनका बयान न्यायालय में वीडिया कांफ्रेंस के माध्यम से दर्ज कराया गया। संवाद