फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दस घंटे बिजली गुल, परेशान रहे दो वार्डों के करीब 5000 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांधी नगर व शास्त्री नगर वार्ड में मंगलवार रात 12 बजे से गई बिजली बुधवार को सुबह 10 बजे आई
विज्ञापन

- इन्वर्टर ने भी दे दिया जवाब, पानी तक के लिए तरसे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन व प्रशासन की ओर से भले ही जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, मगर हकीकत में इस उमस व गर्मी के मौसम में बिजली की व्यवस्था बार-बार बदहाल हो रही है। मंगलवार की रात में जिला मुख्यालय के गांधी नगर व शास्त्री नगर वार्ड में 12 बजे रात को कटी बिजली बुधवार को सुबह दस बजे आई, जिससे लगभग 5000 की आबादी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली व्यवस्था के बेहतर होने का दावा तो हमेशा किया जाता है, मगर हकीकत यह है कि जब प्राथमिकता वाले जिला मुख्यालय के वार्डाें में बिजली का यह हाल है तो तहसील व ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति तो और बदहाल होगी। जिला मुख्यालय के मुख्यालय फीडर से संचालित होने वाले गांधी नगर व शास्त्री नगर वार्ड में मंगलवार की रात 12 बजे जो बिजली कटी तो रात भर नहीं आई। इससे जहां लोग मोटर चलाकर पानी नहीं भर सके, वहीं इन्वर्टर भी जवाब दे गया। बिजली न होने से स्कूल जाने वाले बच्चों को तैयार करने में व कार्यालय जाने वाले कर्मियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे लोग अपने गंतव्य तक गए।
विज्ञापन

गांधी नगर वार्ड के पवन ने बताया कि बिजली न होने से टंकी में पानी तक नहीं भरा जा सका, जिससे काम पर जाने मेें समस्या हुई। शास्त्री नगर वार्ड में रहने वाले अमित श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली के न मिलने से इन्वर्टर भी जवाब दे गया। पानी व अन्य कार्य के लिए भी काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि ट्रांसमिशन से गड़बड़ी के कारण समस्या हुई थी। आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

अन्य वार्ड में भी लो-वोल्टेज से जूझ रहे लोग
बिजली न मिलने के साथ-साथ नगर के विभिन्न वार्डों में लो-वोल्टेज की भी समस्या बनी हुई है। पड़री, अमरूतिया, मऊपाकड़, लोहिया नगर, सिविल लाइंस, बिस्मिल नगर आदि में लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें