नौतनवा। थाना क्षेत्र के चकदह खास गांव के एक निजी विद्यालय में दो बच्चे बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। जिसकी सूचना पाकर परिजन स्कूल पर पहुंच गए और मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नौतनवां थाना क्षेत्र के चकदह खास के एक निजी विद्यालय के कक्षा सात में दो बच्चे बेंच पर बैठने को लेकर मारपीट कर लिए। बच्चों ने घर जाकर घटना के बाद परिजनों को बताया। फिर दूसरे दिन बुधवार को एक बच्चे के परिजन लाठी डंडे लेकर स्कूल में आकर मारपीट की। प्रधानाध्यापक अंगद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चकदह टोला आजाद नगर निवासी सरुल को पकड़ कर नौतनवा थाने में लेकर आई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।आरोपी सरूल को चालान किया गया है। संवाद