फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 27 Dec 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। शिकारपुर के समीप टेंपो व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार को देर शाम हुई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर निवासी रामरेखा शनिवार को बाइक से घुघली गए थे।

देर शाम लौटते समय घुघली क्षेत्र के शिकारपुर के समीप घुघली की ओर तेज रफ्तार में जा रहे एक टेंपो से टक्कर हो गई। जिससे अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इस दौरान एक ठेला चालक आ रहा था।उससे भी चोट लग गई। जिससे रामरेखा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 रामरेखा के मौत की जानकारी जैसे ही उसके घर वालों तक पहुंची। कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि घर की परेशानियों को देखते हुए वह सऊदी अरब कमाने गया था। दो महीना पहले ही वहां से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी रंजिश में भिड़े, दो जख्मी ः कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लौकही में शनिवार सुबह गोरख पुत्र घरभरन, राजेश पुत्र हरिराम शौच के लिए जा रहे थे। निर्वाचित प्रधान के सहयोगी राम अचल और उनके बेटे वोट न देने की बात को लेकर उलझ गए। जानकारी पर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंचे। आमने सामने होने पर पथराव शुरू हो गया। राजेश और गोरख घायल हो गए। बहदुरी पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे।  दोनों पक्ष को थाने पर ले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें