फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप खिलने से बढ़ा तापमान आज और कल छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर पल बदल रहा पारा तराई के लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन रहा है। बुधवार को तराई क्षेत्र में बारिश हुई लेकिन बृहस्पतिवार को खिली धूप ने एक बार फिर तापमान बढ़ा दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार बादल छाए रहने के साथ पछुआ की रफ्तार बढ़ने की संभावना के साथ कोहरे की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तराई का अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को हुई बारिश व तेज हवा से अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के सापेक्ष 4 डिग्री कम 19 और न्यूनतम भी तीन डिग्री कम 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन कोहरे के साथ इसी तरह के मौसम की संभावना व्यक्त की। लेकिन बृहस्पतिवार को खिली धूप ने इस अनुमान को गलत साबित करते हुए अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पछुआ की रफ्तार पूरे दिन 11 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज और कल दो दिन बादल छाए रहने व तेज पछुआ की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें