फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राजस्व मामलों के निस्तारण में तहसीलों को मिला पहला रैंक

Tue, 04 Feb 2025 05:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शासन की ओर संचालित जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के समाधान में जिले की चारों तहसीलों ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई पोर्टल पर जनता की ओर से विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं, इसका त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण शासन की प्राथमिकता होती है। जिला प्रशासन की ओर से शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान में बेहतर कार्य किया है। प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले को आठवां स्थान मिला है, जो प्रशासन कि सक्रियता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।
इसके अलावा राजस्व विभाग से जुड़े मामलों में जिले की नौतनवा, फरेंदा, सदर और निचलौल तहसीलों ने मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के चलते प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रशासन का कहना है कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें