फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज से अपने हलकों के ऑनलाइन काम का भी बहिष्कार करेंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। अंतरमंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी जारी करने, वाहन भत्ता वृद्धि एवं ग्रेड पे परिवर्तन समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को सोलहवें दिन भी 27 हल्कों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। ऐसे में अब बृहस्पतिवार से समस्त लेखपाल अपने संपूर्ण हलकों का ऑनलाइन कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन करेंगें।
विज्ञापन

लेखपालों के कार्य बहिष्कार और बढ़ते आंदोलन का खामियाजा अब सीधे तौर पर जनता को भुगतते देखा जा रहा है। लोग वर्तमान में 27 हलकों से जुड़े तमाम तरह के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिपोर्ट लगवाने के लिए जहां इधर से उधर भटकते फिर रहे हैं तो वहीं विभिन्न राजस्व संबंधित कार्य भी प्रभावित हो अधर में ही लटके पड़े हैं। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रमेश गुप्ता का कहना है कि संघ की सभी मांगें वाजिब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें