फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया, पिटाई के बाद सड़क पर फेंका

Sun, 08 Jan 2023 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज

सार

शनिवार देर रात कोतवाली इलाके के एक गांव के चौराहे पर किशोरी सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी।  बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज सदर कोतवाली इलाके में शनिवार देर रात 15 साल की किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने  जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कोतवाली इलाके के एक गांव के चौराहे पर किशोरी सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी।  बताया जाता है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। 

आरोप है कि किशोरी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद परिजन किशोरी को ढूंढते हुए चौराहे पर पहुंचे, तो उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत कर तहरीर लेने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। 
सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें